महेशपुर: महेशपुर-अमलागाछी गांव के पास अज्ञात बाइक चालक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, साइकिल सवार घायल
महेशपुर- अमलागाछी गांव के समीप शनिवार 11 बजे करीब अज्ञात बाइक चालक ने एक कोयला ले जा रहे साइकिल चालक को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार महेशपुर- तेतुलिया गांव निवासी लट्टू शेख साइकिल से शहरग्राम से कोयला लादकर महेशपुर की और आ रहा था.