महेशपुर: पाकुड़ एसपी ने कदमडांगा, दमदमा चेकपोस्ट और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
पाकुड़ एसपी निधि द्विवेदी ने कदमडांगा चेकपोस्ट व दमदमा चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण शुक्रवार दो बजे करीब किया. जहां उपस्थिति दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकरी से पूछताछ करते हुए रजिस्टर पंजी की गहन जांच की. एसपी ने कहा कि चेकपोस्ट से बिना माइनिंग चालान के कोई भी वाहन चेकपोस्ट से पार नहीं हो सकें. इसको लेकर सख्त निर्देश दी गयी है.