महेशपुर: पाकुड़ डीटीओ ने बालू से लदे दो ट्रैक्टर किए ज़ब्त, जाँच जारी
पाकुड़ डीटीओ मिथलेश कुमार चौधरी व थाना प्रभारी रवि शर्मा ने शुक्रवार 11 बजे करीब अवैध तरीके से बालू ले जा रहे दो ट्रैक्टर को महेशपुर- शहरग्राम गांव के समीप जब्त किया है. बताया कि बिना माइनिंग चालान के परिवहन के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया. बिना कोई कागजात के बालू लेकर जा रहे दो ट्रैक्टर को शहरग्राम गांव के समीप रोका गया.