महेशपुर: महेशपुर पुलिस ने पश्चिम बंगाल से चोरी की बाइक बरामद की
महेशपुर स्टेट बैंक एटीएम के सिक्योरिटी गार्ड राजकुमार यादव को चोरी की गयी बाइक पुलिस ने पश्चिम बंगाल से बरामद कर लिया है. उक्त बाइक को पश्चिम बंगाल के पाईकर थाना क्षेत्र के आरोपी किरण शेख उर्फ अवतार शेख ने बीते 30 जुलाई को महेशपुर स्टेट बैंक परिसर से बाइक संख्या- जेएच 16 डी 7725 चोरी कर अपने घर में छुपा कर रखा था.