महेशपुर: पाकुड़ एसपी ने रदीपुर ओपी का निरीक्षण किया, कई निर्देश दिए
पुलिस कप्तान पाकुड़ निधि द्विवेदी ने शुक्रवार 1 बजे करीब रदीपुर ओपी का वार्षिक निरीक्षण किया. एसपी को पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी. निरीक्षण के दरम्यान एसपी ने ओपी में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारीयों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए. पुलिस कप्तान ने ओपी के विभिन्न मामलों की गहनता से निरीक्षण करते हुए पुलिस के समक्ष उत्पन्न समस्याओं से भी अवगत हुए।