सिरसागंज: नगर पालिका में नामित सभासदों को उपजिलाधिकारी ने दिलाई शपथ, कई भाजपा नेता व पदाधिकारी रहे उपस्थित
फिरोजाबाद के सिरसागंज नगर पालिका परिषद के सभागार में शनिवार को शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम सिरसागंज धर्मवीर सिंह भारती ने सभी नामित सभासदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में योगेश कुशवाहा, संदीप पाल, केशव गुप्ता, शिवा बाल्मीकि व लक्ष्मी पोरवाल ने सभासद के रूप में शपथ ली।