चूरू: डाइट में एक दिवसीय जेंडर संवेदनशीलता प्रशिक्षण आयोजित, डीआरयू विभाग की ओर से आयोजन
Churu, Churu | Aug 12, 2024 प्रशिक्षण का षुभारम्भ व्याख्याता कुसुम शेखावत व प्रसन्ना मीणा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये कुसुम शेखावत ने जेंडर संवेदनशीलता पर संभागियों को जानकारी दी। प्रसन्ना मीणा ने जेंडर संवेदनशीलता क्यों जरूरी है, इस पर अपने विचार व्यक्त किये। इसके पश्चात सत्र की शुरुआत एसआरजी मोहीद्दीन खान ने जेंडर संवेदनशीलता की परिभाषा, उद्देश्य पर प्रकाश डाला।