चूरू: हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला उद्योग केंद्र में तिरंगा मेला आयोजित, हस्तशिल्प प्रदर्शनी का भी किया शुभारंभ
Churu, Churu | Aug 12, 2024 चूरू में हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत सोमवार को जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र में तिरंगा मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित हस्तशिल्प प्रदर्शनी में चूरू जिले के हस्तशिल्पियों, उद्यमियों एवं राजीविका महिलाओं ने भागीदारी निभाते हुए अपने प्रोडक्ट की प्रदर्शनी लगाई। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक हरलाल सहारण और जिला कलेक्टर पुष्पा सत्यानी ने किया।