चूरू: कलेक्ट्रेट में विधायक हरलाल सहारण व कलक्टर पुष्पा सत्यानी ने राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक में दिए निर्देश
Churu, Churu | Aug 12, 2024 चूरू कलक्ट्रेट में सोमवार को राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान चूरू विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि मेडिकल कॉलेज से संबद्ध राजकीय भरतिया अस्पताल में सफाई व्यवस्था सुदृढ़ हो। अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था में लापरवाही करने वाले कार्मिकों व ठेकेदारों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।