चूरू: कलेक्ट्रेट में जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी ने 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश, अधिकारी रहे मौजूद
Churu, Churu | Aug 12, 2024 चूरू जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी ने सोमवार को कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए। जिला कलक्टर सत्यानी ने कहा कि जिले में 20 सूत्री कार्यक्रम के लिए सभी बीस बिन्दुओं की समानांतर क्रियान्विति आवश्यक है। निर्धारित लक्ष्यों को समयानुसार पूरा करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाएं।