चूरू: आंगनबाड़ी कार्मिकों ने मानदेय 13 हजार रूपये करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में जिला कलक्टर को दिया ज्ञापन
Churu, Churu | Aug 12, 2024 चूरू कलेक्ट्रेट में अखिल राजस्थान महिला एंव बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ के बेनर तले आंगनबाड़ी व सहायिकाओ ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। तहसील अध्यक्ष ममता पारीक ने बताया कि प्रदेश में हजारों की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम साथिन व सहायिका बच्चों के शिक्षण, पोषण के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचा रही है।