तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 203 केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी
मुजफ्फरपुर। बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के तहत सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर और वैशाली के 203 मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ, जो शाम 4 बजे तक चलेगा। प्रमंडलीय आयुक्त एवं जिला प्रशासन द्वारा मतदान प्रक्रिया की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी है। किसी भी शिकायत या सूचना के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 जारी किया गया है।