🗳️ तिरहुत चुनाव 2026: मुजफ्फरपुर में मतदान केंद्र का DM कुमार गौरव और SSP कांतेश कुमार मिश्र ने लिया जायजा
मुजफ्फरपुर। बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी कुमार गौरव और वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने आर.बी.बी.एम. महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण कर मतदान व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान कर्मियों को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए। साथ ही, प्रत्येक वैध मतदाता की सहभागिता सुनिश्चित करने और मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क स्थापित करने को कहा गया।
प्रशासन का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को व्यवस्थित, शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाए रखना है, ताकि मतदान कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
#TirhutNow #TirhutElection2026 #MuzaffarpurNews #BiharElection #KumarGaurav