नावानगर: कर्तव्य में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई: सिकरौल थानाध्यक्ष अंकुश कुमार मंडल निलंबित, पुलिस महकमे में हलचल तेज
जिले में विधि-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए एसपी शुभम आर्य ने बड़ी कार्रवाई की है। सिकरौल थाने के थानाध्यक्ष अंकुश कुमार मंडल को कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी बक्सर पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से रविवार शाम करीब 4 बजे साझा की गई।