बैतूल नगर: जेएच कॉलेज में प्रोफेसर पर छात्रा से अभद्रता का आरोप, विरोध के बीच हंगामा, वीडियो वायरल
बैतूल जिले के सबसे बड़े शासकीय जेएच कॉलेज से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो शनिवार सुबह 11 बजे के लगभग का है। मामला एक छात्रा के साथ कथित अभद्र व्यवहार से जुड़ा है, जिसमें कॉलेज के एक प्रोफेसर पर गंभीर आरोप लगे हैं। घटना सामने आते ही कॉलेज परिसर का माहौल गरमा गया और छात्र-छात्राओं में भारी आक्रोश देखने को मिला।