भाजपा सरकार बनते ही पंजाब से नशा समाप्त हो जाएगा :- एकता नागपाल
पंजाब प्रदेश सचिव एकता नागपाल ने रविंद्र वैष्णव लवली को किया सम्मानित
डेराबस्सी (राकेश गांधी)
भाजपा पंजाब की सचिव एकता नागपाल ने आज डेराबस्सी निवासी पूर्व पार्षद रविंद्र वैष्णव लवली को प्रदेश ओबीसी मोर्चा का मीडिया सचिव और जिला खन्ना का प्रभारी बनने पर सम्मानित किया । श्रीमती नागपाल ने सह प्रभारी दिनेश वैष्णव के साथ मंडल डेरा बस्सी अध्यक्ष पवन कुमार धीमान व अन्य अधिकारियों को भी सम्मानित किया ।
श्रीमती नागपाल ने दावा किया इस बार पंजाब प्रदेश में भाजपा और उसकी समर्थित दाल की सरकार बनेगी और हमारी सरकार की प्राथमिकता पंजाब को नक्शा मुक्त करवाने, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने, प्रदेश की बुरी तरह से तहस-नहस हो चुकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाकर पंजाब को एक बार फिर से समृद्ध एवं संपन्न राज्य बनाने की रहेगी । इस अवसर पर रविंद्र वैष्णव ने एकता नागपाल का आभार व्यक्त करते कहा के भाजपा पंजाब के संगठन मंत्री श्रीनिवासलू , प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष चौधरी शिवराज जी के भरोसे पर खरा उतरकर निस्वार्थ भाव से करने का भरोसा दिया । इस अवसर पर योगेश अत्री, घनश्याम सिंह, प्रमोद राणा, राजीव शर्मा, समीर महेश्वरी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।