सिकंदराराऊ: नोखेल मोहल्ला में संपत्ति विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच लाठी-डंडे चले, 2 गंभीर घायल, किए गए रेफर
मोहल्ला नौखेल में संपत्ति विवाद को लेकर दो भाइयों में जमकर लाठी डंडे चल गए। इस झगड़े में दोनों तरफ से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों व ग्रामीणों के द्वारा दोनों को उपचार के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंद्राराऊ पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल रेफर कर दिया है।