सिकंदराराऊ: अंडोली के परिषदीय विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक चौपाल का आयोजन, डीबीटी, कायाकल्प आदि योजनाओं की दी गई जानकारी
अंडोली में स्थित परिषदीय विद्यालय में शिक्षक चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में खंड शिक्षा अधिकारी सहित बच्चों के अलावा और शिक्षक विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य मौजूद रहे। जहां शिक्षकों के द्वारा अविभावकों को डीबीटी, कायाकल्प आदि योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही शिक्षकों द्वारा अविभावकों से बच्चों के विकास के लिए सुझाव भी लिए गए है।