सिकंदराराऊ: जीटी रोड पर व्यापारी सहित 4 को मारपीट कर घायल करने वाले 3 नामजद और 10-12 अज्ञात पर दर्ज हुई रिपोर्ट
सिकन्दरा राऊ जीटी रोड पर दो दिन पूर्व लोहा जंगला व्यापारी दिलीप गोयनका पर गैर समुदाय के लोगों के द्वारा लाठी डंडों व रोड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उस मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर सिकंदरा राऊ पुलिस ने तीन नामजद अजीम, समीर, रईस व 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है