सिकंदराराऊ: हसायन क्षेत्र में नए तेल और गैस स्रोतों का पता लगाने के लिए ओएनजीसी कंपनी करा रही खुदाई और परीक्षण
देश में नए तेल गैस आदि के स्रोत खोजने का कार्य चल रहा है जिसके क्रम में हसायन क्षेत्र के जरेरा के पास ओएनजीसी कंपनी के कर्मियों के द्वारा बोरिंग कर नए गैस और तेल के स्रोतों का पता किया जा रहा है। कर्मियों द्वारा करीब डेढ़ सौ फीट की खुदाई कर कंप्यूटर से जांच की जा रही है।