पटना ग्रामीण: जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने सीतामढ़ी गैंगरेप मामले पर कहा, अपराधी का होना चाहिए एनकाउंटर
जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने अपराधियों पर नियंत्रण के लिए एनकाउंटर को बेहद जरूरी बताया है। गुरुवार शाम करीब 5:00 बजे देवेश चंद्र ठाकुर ने सीतामढ़ी में हुए गैंगरेप के मामले को लेकर कहा कि ऐसी घटनाओं का एक ही जवाब एनकाउंटर है। उन्होंने कहा कि यह घटना हुई है तो इस मामले में अपराधी को पड़कर उसका भी एनकाउंटर करना चाहिए।