पटना ग्रामीण: खाजेकला थाना क्षेत्र में गोली मारकर हत्या के मामले में एक विधि विरुद्ध बालक निरुद्ध
ख़ाजेकला थाना क्षेत्र में 8 दिसंबर को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने अनुसंधान के बाद घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल, एक मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद करते हुए एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया है। वहीं गुरुवार शाम करीब 5:00 बजे मामले की जानकारी एसपी ईस्ट परिचय कुमार ने दी है।