पटना ग्रामीण: मुसल्लहपुर थाना पुलिस ने सैदपुर नहर रोड से स्मैक व गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 95 पुड़िया गांजा बरामद
पटना के मुसल्लहपुर थाना पुलिस ने गुरुवार को नशा तस्करी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक सैदपुर नहर रोड पर स्मैक/गांजा बेचने पहुंचने वाला है। छापेमारी टीम मौके पर पहुंची,जहां एक ऑटो में बैठा युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। टीम ने उसे तुरंत दबोच लिया। तलाशी में युवक के बैग से 5 पुड़िया गांजा मिला।