पटना ग्रामीण: रिवाइज्ड आंसर की मांग को लेकर एसटीईटी अभ्यर्थियों ने बिहार बोर्ड ऑफिस का घेराव किया
गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे STET अभ्यर्थियों ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। लगभग 20–25 अभ्यर्थी गेट के सामने जुटे और अपनी मांगों को लेकर नारेबाज़ी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारी उम्मीदवारों का कहना है कि रिवाइज्ड आंसर की तुरंत जारी की जाए और नियोजन से संबंधित नोटिफिकेशन में अनावश्यक देरी बंद की जाए।