पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन पर ऑटो चालकों ने उचित पार्किंग की मांग के लिए अचानक हड़ताल की
गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे ऑटो चालकों ने पटना जंक्शन के पास अचानक हड़ताल कर दिया। ऑटो ड्राइवरों का आरोप है कि जंक्शन क्षेत्र में उन्हें उचित पार्किंग स्थल उपलब्ध नहीं कराया जा रहा, जिसके कारण उन्हें रोजाना मनमानी वसूली और प्रशासनिक दबाव का सामना करना पड़ता है। हड़ताल के कारण जंक्शन क्षेत्र में कुछ समय के लिए यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।