आबू रोड: माउंट आबू में अजय (अज्जू) हत्याकांड को लेकर बढ़ा आक्रोश, भील समाज, परिवार व ग्रामवासियों ने कलेक्टर-एसपी को सौंपा ज्ञापन
माउंट आबू मे अजय (अज्जू) हत्याकांड को लेकर क्षेत्र में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है।आबू चौरासी भील समाज, पीड़ित परिवार एवं ग्रामवासियों ने एकजुट होकर जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से समाज ने आरोपियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई।