डलमऊ: रात के अंधेरे में अवैध खनन का खेल, वायरल वीडियो ने खोली प्रशासन की पोल
गदागंज में खनन माफियाओं के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। रात के अंधेरे में कथित तौर पर अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ताजा मामला गदागंज थाना क्षेत्र के मखदुमपुर चौकी अंतर्गत छिटन के पुरवा का है, जहां रात के अंधेरे में अवैध खनन किए जाने का आरोप है। खनन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल