जनता की शिकायतों और समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को तहसील बिसवां में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. तथा पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने की। इस दौरान अधिकारियों ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।