बालूमाथ: कांग्रेस ने पदयात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया, मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग की
बालूमाथ प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पद यात्रा निकाल विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी एवं कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष हाजी मोतिउर रहमान तथा प्रखंड अध्यक्ष आमिर हयात के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बालूमाथ बाजारटांड़ से विरोध मार्च निकाला। मार्च प्रखंड कार्यालय के समीप पहुंच सभा में बदली l