बिलासपुर के भंजवाणी में चोरों का तांडव, एक ही रात दो घरों में सेंधमारी
औहर पंचायत में सत्यनंद शर्मा और कर्मचंद धीमान के घरों को बनाया निशाना, पुलिस मौके पर पहुंची; ग्रामीणों में रोष
बिलासपुर। जिला बिलासपुर की ग्राम पंचायत औहर के भंजवाणी गांव में चोरों ने एक ही रात दो घरों में सेंधमारी कर दी। चोरों ने सत्यनंद शर्मा और कर्मचंद धीमान के घरों में वेंटिलेशन की जाली काटकर अंदर प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार, चोर खिड़की और वेंटिलेशन की जाली फाड़कर दोनों घरों में दाखिल हुए। चोरी हुए सामान और नकदी का आकलन किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी।
एक ही रात दो घरों में चोरी की घटना से ग्रामीणों में भारी रोष और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
#BilaspurNews #HimachalPradesh #Auhar #Bhanjwani #TheftCase #HimachalPolice #CrimeNews