#एईएन_के_घर_खजाना..
भरतपुर। एसीबी की टीम ने रिश्वत के मामले में गिरफ्तार पंचायत समिति भुसावर के सहायक अभियंता गोविंद प्रसाद के घर पर छापा मारकर 43.38 लाख रुपये नकद और करीब 20 किलो चांदी की सिल्लियां बरामद की हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सिंह के नेतृत्व में हुई इस खानातलाशी के दौरान जयपुर के मानसरोवर में मकान, हिंडौन में दो दुकानों और कई अन्य भू-संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज भी हाथ लगे हैं। एसीबी अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि यह बेहिसाब नकदी, चांदी और संपत्तियां आय के वैध स्रोतों से मेल खाती हैं या नहीं, जिसके आधार पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Bharatpur, Bharatpur | Sep 15, 2026