दादरी: मोरना गांव में खुलेआम अवैध गांजे की बिक्री, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नोएडा के मोरना गांव में खुलेआम अवैध गांजे की बिक्री होने का मामला सामने आया है। वहीं खुलेआम अवैध गांजे की बिक्री करते हुए युवक का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर डीसीपी ने जांच के आदेश दिए हैं। डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया है कि जल्द ही आरोपी युवक की शशिनाख्त कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।