दादरी: गौर सिटी सोसाइटी में सड़क पर चलती इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में अचानक लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित गौर सिटी सोसाइटी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सड़क पर चलती इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वहीं समय रहते स्कूटी चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंचे सुरक्षा कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद भीषण आग पर काबू पाया है। घटना में कोई भी जनहानि होने की सूचना नहीं मिली है।