दादरी: नोएडा में प्राधिकरण के कर्मचारियों ने हथियारों का प्रदर्शन किया, तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल
नोएडा में प्राधिकरण के कर्मचारियों द्वारा हथियारों का प्रदर्शन करने का मामला सामने आया है। वहीं हथियारों का प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों को संज्ञान में लेकर सीईओ ने जांच के लिए निर्देश दिए हैं। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने बताया है कि आरोप सत्य पाए जाने पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।