दादरी: सेक्टर-43 के पास पुलिस ने अपराध की मंशा से घूम रहे शातिर अभियुक्त को रंगे हाथ गिरफ्तार किया, अवैध तमंचा बरामद
नोएडा के सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र में किसी बड़े अपराध को अंजाम देने की मंशा से घूम रहे शातिर अभियुक्त को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा भी बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जिस पर विभिन्न धाराओं में 9 मुकदमे पंजीकृत हैं। अभियुक्त को आज जेल भेजा जा रहा है।