दादरी: सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के पास तेज रफ्तार बस चालक ने सड़क पार कर रहे 49 वर्षीय व्यक्ति को मारी टक्कर, हुई मौत
नोएडा के सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के समीप मंगलवार को उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार बस चालक ने अनियंत्रित होकर सड़क पार कर रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण दुर्घटना में 49 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटना की जांच शुरू कर दी है।