दादरी: सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन पर अर्धनग्न रील बनाता युवक, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नोएडा के सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार को एक युवक द्वारा अर्धनग्न होकर रील बनाने का मामला सामने आया है। वहीं रील बनाते हुए युवक का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया है कि जल्द ही आरोपी युवक को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।