टीकमगढ़: बम्होरी बराना गांव में पेड़ काटने से मना करने पर आधा दर्जन लोगों ने गर्भवती महिला के साथ की मारपीट, अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के बम्होरी बराना गांव में एक गर्भवती महिला के साथ मारपीट की गई है। महिला का नाम रोहिणी विश्वकर्मा बताया गया है। परिजन ने बताया की महिला अपने घर पर थी इसी दौरान अनावेदकगण महिला के घर के पास लगे वृक्ष काटने लगे, विरोध करने पर लगभग आधा दर्जन लोगों ने महिला के साथ मारपीट कर दी जिससे महिला घायल हो गई।