टीकमगढ़: टीकमगढ़ में एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद, वीडियो वायरल, तीन घायल अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ शहर की शिव शक्ति कॉलोनी में एक ही परिवार के दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। विवाद में दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे के साथ डंडों और पत्थरों से मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। घटना में एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।