टीकमगढ़: टीकमगढ़ के पठला मोहल्ले में जेवरात और नगदी चोरी का मामला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
टीकमगढ़ शहर के पठला मोहल्ला में दुकान और मकान में बीती रात्रि चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात आरोपी सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी लेकर फरार हो गया। आरोपी मकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। कोतवाली पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। वीडियो में आरोपी को मकान से निकलते हुए देखा जा रहा है।