टीकमगढ़: जिला अस्पताल में गणतंत्र दिवस पर सिविल सर्जन ने फहराया तिरंगा, अधिकारी व कर्मचारी रहे मौजूद
76वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को टीकमगढ़ जिला अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर अमित शुक्ला के द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। उसके बाद उपस्थित सभी अधिकारियों कर्मचारियों और स्टाफ के द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान किया गया।