झुंझुनू: वार्ड नंबर 16 में स्थित सरकारी स्कूल में महिला शिक्षिका की लापरवाही से छात्र के सिर में आई चोट, हुआ हंगामा
झुंझुनू के वार्ड नंबर 16 में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहल्ला बटवालान स्कूल में बुधवार दोपहर 3:00 के आसपास उसे वक्त हंगामा हो गया जब एक महिला शिक्षिका प्रेमलता शर्मा की लापरवाही की वजह से पांचवी क्लास के अजहर नामक छात्र के सर में गंभीर चोट आ गई जिसको लेकर छात्र के परिजनों ने हंगामा किया, कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया