झुंझुनू: वार्ड नंबर 59 गफूर कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने बंद मकान में लाखों की चोरी को अंजाम दिया
झुंझुनू के वार्ड नंबर 59 गफूर कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान में मंगलवार शाम 5:00 के आसपास चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए एक लाख 10 हज़ार रुपए नगद एक सोने का हार दो चांदी की पायल सहित अन्य कई सामान लेकर फरार हो गए, पीड़ित अपने पिता जो कि अस्पताल में भर्ती थे परिवार के साथ उनसे मिलने के लिए गया पीछे से अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया