झुंझुनू: कासिमपुरा में वन विभाग की गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में 5 महीने से फरार दो आरोपी गिरफ्तार
बगड़ थाना पुलिस ने राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने व वन विभाग के सरकारी वाहन में तोड़फोड़ करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 22 अगस्त 2024 को क्षेत्रीय वन अधिकारी झुंझुनूं सत्यवीर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि अवैध परिवहन की शिकायत पर वे कासिमपुरा गांव पहुंचे थे।