झुंझुनू: पुलिस उपमहानिरीक्षक शरद चौधरी ने झुंझुनू पुलिस लाइन में व्यायाम शाला का उद्घाटन किया
झुंझुनू की पुलिस लाइन में पुलिस उप महानिरीक्षक शरद चौधरी ने बुधवार सुबह 11:00 बजे व्यायाम शाला का उद्घाटन किया उप महानिरीक्षक ने बताया की पुलिस लाइन में भामाशाह के सहयोग से व्यायाम शाला स्थापित की गई है जिसमें पुलिस के जवान स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम शाला का अभ्यास अपनी दिनचर्या में शामिल करेंगे और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहेंगे