बक्सर: इटाढ़ी गुमटी के समीप सड़क दुर्घटना में एमवी कॉलेज के जंतु विज्ञान के सहायक प्रोफेसर बाल-बाल बचे
Buxar, Buxar | Apr 17, 2025 मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत इटाढी गुमटी के समीप सड़क दुर्घटना में एमवी कॉलेज के जंतु विज्ञान के सहायक प्रोफेसर अनुराग श्रीवास्तव बाल बाल बच गए। वे अपनी पत्नी सुप्रिया रानी के साथ गांव से बक्सर बाइक से आ रहे थे। इसी दौरान बस ने टक्कर मार दी और बाइक समेत बस के अंदर चले गए। संयोग रहा कि कोई अनहोनी नहीं हुआ।