#बालाघाट
बीमारी प्रभावित क्षेत्रों बैहर एवं बिरसा के आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को मिट्ठी लेपसी पौष्टिक नाश्ते का वितरण
महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशन में बीमारी प्रभावित क्षेत्रों बैहर एवं बिरसा के आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नियमित रूप से पौष्टिक सुबह के नाश्ते का वितरण किया जा रहा है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्रों पर उपस्थित स्वस्थ बच्चों को महिला स्व-सहायता समूह द्वारा तैयार पौष्टिक खिचड़ी एवं मीठी लैप्सी का वितरण किया गया।
वहीं, जो बच्चे अस्वस्थ हैं अथवा बीमारी के कारण आंगनवाड़ी केंद्र तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, उनके घर-घर जाकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पौष्टिक नाश्ता उपलब्ध कराया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रभावित क्षेत्रों का कोई भी बच्चा पोषण से वंचित न रहे।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की सतत निगरानी की जा रही है। साथ ही नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, पोषण संबंधी सेवाएं एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराते हुए बच्चों के समुचित स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #WelfareTribal #mp_wcdmp #healthminmp #foodsuppliesmp