#बालाघाट
भारतीय ज्ञान परंपरा में महाकवि तुलसीदास के योगदान पर अतिथि व्याख्यान आयोजित
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बालाघाट के हिंदी विभाग द्वारा 20 अगस्त 2026 को “भारतीय ज्ञान परंपरा में महाकवि तुलसीदास जी का योगदान” विषय पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. लक्ष्मीचंद, प्राध्यापक हिंदी एवं प्राचार्य, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, छिंदवाड़ा तथा अधिष्ठाता कला संकाय, राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय, छिंदवाड़ा रहे।
डॉ. लक्ष्मीचंद ने अपने व्याख्यान में महाकवि तुलसीदास के भारतीय ज्ञान परंपरा में योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्हें भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का उन्नायक बताया। उन्होंने तुलसीदास के युग की सामाजिक एवं राजनीतिक परिस्थितियों के साथ रामचरितमानस में निहित मानवीय मूल्यों, विभिन्न संप्रदायों के समन्वय, जाति एवं नारी विमर्श तथा लोक चेतना पर भी विचार व्यक्त किए। उन्होंने युवाओं से भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और उन्हें जीवन में अपनाने का आह्वान किया। साथ ही गुरु के महत्व एवं रामचरितमानस सहित विभिन्न साहित्यिक रचनाओं में निहित व्यावहारिक जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार मराठे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. संजय कुमार बिसेन, डॉ. संतोष कुमार लिल्हारे, प्रो. सविता गेडाम, प्रो. आकाश लिल्हारे, डॉ. ताराचंद बड़गैया सहित हिंदी विभाग के पूर्व एवं वर्तमान विद्यार्थी उपस्थित रहे।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #highereducation
32 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 20, 2026