तिजारा: भिवाड़ी में बैटरी चोरी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, चोरी की बैटरियां बरामद, एक बाइक भी की गई ज़ब्त
Tijara, Alwar | May 13, 2026 भिवाड़ी पुलिस ने बैटरी चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यूआईटी थाना अधिकारी प्रदीप नेहरा ने बुधवार सुबह 7:00 बजे बताया कि आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई तो बैटरियां और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। इस मामले में आरोपी फतेह मोहम्मद और निसार को गिरफ्तार किया गया है।