घाटमपुर: हैंडपंप से पानी निकलना बंद की कगार पर, गर्मी की शुरुआत होते ही पेयजल संकट गहराने लगा
भीतरगांव में रिंद नदी के किनारे बसे गांवों में गर्मी की शुरुआत के साथ ही पेयजल संकट गहराने लगा है।जलस्तर में लगातार गिरावट के कारण तटीय गांवों में हालात बिगड़ते जा रहे हैं और लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।तिवारीपुर गांव में स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर बनी हुई है।किसान राम ने रविवार रात 8 बजे बताया हैंडपंप से पानी निकलना बंद की कगार पर है।